कोरोना का कहर जारी, इलाज के लिए दिल्‍ली सरकार ने जारी किया नया SOP, जानें राज्यवार आंकड़े

कोरोना का कहर जारी, इलाज के लिए दिल्‍ली सरकार ने जारी किया नया SOP, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 88 लाख 60 हजार 331 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 465740 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 178014 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 248189 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 114011 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 440215 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Corona in India Latest Update: भारत में कोरोना के कितने मामले हैं, कितनी मौतें हुईं?

अब भारत में कोरोनावायरस की भयावहता इतनी बढ़ गई है कि यहां हर रोज इसे लेकर नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। 23 जून यानी मंगलवार की सुबह तक देश में 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के 14,933 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इन 24 घंटों में 312 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना का रिकवरी रेट 56.37% चल रहा है।

फिलहाल देश मे कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है। इस समय पॉजिटिविटी रेट 7.97 %है।  22 जून तक कोरोना के 71,37,716 सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यानी में 22 जून को 1,87,223 सैंपल की जांच हुई है।

दिल्ली सरकार ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों (खासतौर से होम आइसोलेशन वाले) के प्रबंधन के लिए नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किए हैं। नए SOP के मुताबिक, अगर मरीज का घर होम आइसोलेशन के लिए ठीक नहीं पाया जाता है तो उसको कोविड केयर सेंटर में एडमिट कर दिया जाएगा। साथ ही यह आंकलन किया जाएगा कि व्यक्ति का घर होम आइसोलेशन के लिए ठीक है या नहीं. जांच के दौरान अगर डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस की टीम घर का भी दौरा करेगी, यदि घर में मरीज के लिए अलग कमरा और अलग टॉयलेट है या नहीं। होम आइसोलेशन वाले मरीज को एक फ़ोन नंबर दिया जाएगा और साथ में एक कैट्स एंबुलेंस की डिटेल भी दी जाएंगी। ताकि अगर मरीज को जरूरत पड़े तो वह अस्पताल शिफ्ट किया जा सके।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

4766

4495

111

9372

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

11

37

0

48

अरुणाचल प्रदेश

118

21

0

139

असम

2056

3521

9

5586

बिहार

1989

5781

55

7825

चंडीगढ़ 

83

322

6

411

छत्तीसगढ़

778

1513

12

2303

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

64

27

0

91

दिल्ली

23820

36602

2233

62655

गोवा

711

152

0

864

गुजरात 

6232

19909

1684

27825

हरियाणा

4940

5916

169

11025

हिमाचल प्रदेश 

282

437

8

727

जम्मू एंड कश्मीर 

2472

3521

85

6088

झारखंड

657

1469

11

2137

कर्नाटक

3527

5730

142

9399

केरल

1540

1749

21

3310

लद्दाख

710

136

1

847

मध्य प्रदेश 

2342

9215

521

12078

महाराष्ट्र 

61807

67706

6283

135796

मणिपुर

648

250

0

898

मेघालय

6

37

1

44

मिजोरम

132

9

0

141

नागालैंड

139

141

0

280

ओडिशा

1425

3863

15

5303

पुडुचेरी

226

149

8

383

पंजाब

1309

2825

101

4235

राजस्थान

2966

11910

356

15232

सिक्किम

49

29

0

78

तमिलनाडु

27181

34112

794

62087

तेलांगना

4452

4005

217

8674

त्रिपुरा

454

782

1

1237

उत्तराखंड

853

1521

28

2402

उत्तर प्रदेश 

6152

11601

569

18322

वेस्ट बंगाल

5102

8687

569

14358

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8015

 

 

8015

भारत में कुल मामले

178014

248190

14011

440215


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

फेविपिरावीर को लेकर सवाल कई हैं, कोरोना की इस कथ‍ित दवा के बारे में जानें खास बातें

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।